19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Accident: ड्यूटी पर निकले दरोगा की दर्दनाक मौत, गिट्टी लदे ट्रेलर से भिड़ी कार; सिपाही गंभीर

Ayodhya Accident: अयोध्या में गश्त के दौरान पुलिस की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई। जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। पूराकलंदर क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
ayodhya

मौके पर पहुंचे अधिकारी फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट

Ayodhya Accident: अयोध्या में बुधवार देर रात गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास गिट्टी लदे ट्रेलर से पुलिस की कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 28 वर्षीय दरोगा आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। सिपाही की हालत नाजुक है।

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास देर रात यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उनकी कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। आकाश यादव की उम्र 28 वर्ष थी और वह मूल रूप से जौनपुर जनपद के रहने वाले थे।

सिपाही की हालत गंभीर

हादसे में कांस्टेबल प्रदीप कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 27 वर्षीय प्रदीप कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।
प्रत्यक्ष रूप से टक्कर की वजह से पुलिस की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। हादसा कैसे हुआ, ट्रेलर की रफ्तार कितनी थी और टक्कर के पीछे कोई अन्य वजह थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। फिलहाल इस हादसे में दरोगा की मौत और सिपाही के गंभीर रूप से घायल होने से विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग