हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं के साथ अयोध्या की समृद्ध संस्कृति का सहज मिश्रण है। इंस्टापावर द्वारा डायनामिक प्रकाश व्यवस्था हवाई अड्डे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तैयार है, जो आगंतुकों और यात्रियों के लिए एक अद्भुत छटा पेश करता है। इंस्टापॉवर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अभिजीत वैश्य बताते हैं कि इंस्टापावर की डायनामिक लाइटिंग अयोध्या हवाईअड्डा परियोजना में 40 किलोवाट की कुल ऊर्जा खपत का अनुमान है। इंस्टापॉवर दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज, गुजरात भवन, एमपी भवन, रूमी दरवाजा, सूर्य मंदिर (मोढेरा), गांधी नगर रेलवे स्टेशन, सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और कई अन्य परियोजनाओं के साथ शामिल है।