30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या दीपोत्सव में रूसी रामलीला का होगा मंचन, दारिया बनेंगे हनुमान तो चेरन्याश रावण

Ayodhya Russian Ramlila इस बार के दीपोत्सव में रूस के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इस रामलीला में रूसी राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान देखने को मिलेंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Oct 2022, 10:23 AM IST

Ayodhya Deepotsav 2022 - रूसी रामलीला टीम के सदस्य  file photo

Ayodhya Deepotsav 2022 - रूसी रामलीला टीम के सदस्य

दीपोत्सव का छठां संस्करण इस बार कई रिकार्ड बनाने जा रहा है। इस बार दीपोत्सव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या आएंगे। ऐसा पहली बार है कि पीएम मोदीं दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस बार के दीपोत्सव में रूस के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इस रामलीला में रूसी राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान देखने को मिलेंगे। रूसी भारतीय मैत्री संघ दिशा के तत्वावधान में पद्मश्री गेनादी पेचनिकोव मेमोरियल रामलीला अयोध्या के दीपोत्सव मंच पर होगी। 12 कलाकारों की टीम यहां मंचन करेगी। रामलीला के निर्देशक व निमार्ता डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि रूस में 1960 से रामलीला काफी वृहद स्तर पर की जा रही है।

खुसनुललीन बनेंगे श्रीराम तो मिलाना मां सीता

रूस की रामलीला वहां के रंगमंच के कलाकारों के लिए आस्था का केंद्र है। कलाकारों की मानें तो वे राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर ही निरंतर बढ़ रहे हैं। उन्होंने राम को आदर्शों को जीया है। रूस की रामलीला में इलदार खुसनुललीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। मिलाना बयचोनेक मां सीता, नादेजदा सिंह कौशल्या, रती कोसिनोवा सुमित्रा, मर्गरीता कोसिनोवा बानर, गुलनारा इसकाकोवा कैकेयी, अलेक्सी फ्लेयजनिकाव लक्ष्मण, वयचीसलाव चेरन्याश रावण की भूमिका निभाएंगे। कुशनेरोवा दारिया हनुमान व भरत, देनिश शेवतसोव दशरथ व आर्टेम जुबकोव सुग्रीव के किरदार में अभिनय करेंगे।

यह भी पढ़े - Deepotsav 2022 : दीपोत्सव के दिन रामलला को पहनाया जाएंगे खास वस्त्र, जानिए किस रंग का होगा यह वस्त्र

रूसी कलाकार खेलेंगे रामलीला

सह निर्देशिका अलेक्सांद्रा कोनेवा ने बताया कि रूस की रामलीला में सीता स्वयंवर, राम का अयोध्या में स्वागत, कैकेयी का वर मांगना, राम.लक्ष्मण व सीता का वनगमन, सीताहरण, राम हनुमान भेंट, लंका में सीता, हनुमान जी का लंका जाना, राम.रावण युद्ध, राम.सीता का पुनर्मिलन व अयोध्या वापसी का मंचन कलाकार करेंगे।

यह भी पढ़े - Ayodhya Deepotsav : सरयू की रेत पर उकेरा जा रहा हैं रामायणकालीन प्रसंग, मोदी-योगी की तस्वीर भी बनेगी

दीपोत्सव 2018 में हुई रूसी रामलीला की पहली प्रस्तुति

भारत रूसी मैत्री संघ के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि, योगी सरकार ने उन्हें भारत में मंच दिलाया। 4 से 6 नवंबर तक 2018 में अयोध्या दीपोत्सव में उनकी पहली प्रस्तुति हुई। इसके बाद प्रयागराज में उन्हें 2019 कुंभ में अभिनय के लिए मंच मिला।

दीपोत्सव 2022 - आठ देशों करेंगे रामलीला का मंचन

2017 से शुरू हुए दीपोत्सव में प्रतिवर्ष विदेशी कलाकार रामलीला करते रहे हैं। इस बार भी 8 देशों के कलाकार रामनगरी में रामलीला करेंगे। इनमें रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, फिजी, नेपाल और त्रिनिडाड व टोबैगो के कलाकार प्रमुख हैं।