अयोध्या पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद वह राम की पैड़ी का निरीक्षण किया, जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दीपोत्सव कार्यक्रम होना है। राम कथा पार्क गए, जहां पर भगवान राम लक्ष्मण सीता पुष्पक विमान से उतरेंगे। इसके बाद तुलसी स्मारक भवन में साधु संतों के साथ बैठक की। फिर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की।