
खुशखबरी, वर्ष 2023 तक खुल जाएंगे अयोध्या में राम मंदिर के द्वार
अयोध्या. रामलला के भक्तों को उनके दर्शन और उनकी पूजा के लिए अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भक्तों के लिए वर्ष 2023 में नवनिर्मित राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। और वे अपने आराध्य का दर्शन-पूजन शुरू कर देंगे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि, वर्ष 2025 के अंत तक पूरे 70 एकड़ के राम जन्मभूमि परिसर को विकसित कर लिया जाएगा।
पत्थरों की सफाई व ताराशी पूरी :- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए काम तेजी से हो रहा है। कार्यशाला में पत्थरों की सफाई व ताराशी की जा चुकी है। मंदिर का प्रवेश द्वार, घंटे समेत सभी काम तेज गति से हो रहा है। कार्यशाला में हजारों पत्थरों की सफाई हो चुकी है। मंदिर मॉडल का अब तक भारी मात्रा में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है।
निर्माण तैयारियां तेज :- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जोर-शोर के साथ चल रहा है। अगस्त 2020 में मंदिर की नींव रखी गई थी। हाल में जारी कुछ सैटेलाइट तस्वीरों में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का अक्स दिखाई दे रहा है। मंदिर निर्माण की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई है।
Updated on:
31 Jul 2021 04:51 pm
Published on:
31 Jul 2021 04:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
