सफाई, तथ्यहीन हैं आरोप :- विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने पूछा कि जिनके पास भ्रष्टाचार के सुबूत हैं, वे कोर्ट क्यों नहीं जा रहे हैं। हम इसका इंतजार कर रहे हैं, फिर सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। उन्होंने जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहाकि, ये तथ्यहीन और झूठे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से इन खरीद को अंतिम रूप दिया है।