20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ayodhya / Ayodhya News: रामलला के दर्शन करने पहुंचे सपा विधायक, दरबार में फफक-फफक कर रोए

Ayodhya News: रामलला के दर्शन करने पहुंचे सपा विधायक, दरबार में फफक-फफक कर रोए

Ayodhya News: सपा के विधायक अभय सिंह (Abhay Singh) रामलला के दर्शन करने के दौरान रो पड़े। उन्होंने इस दौरान सपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें अयोध्या आने से रोका गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 2 Mar 2024, 1:53 PM IST

Ayodhya News

Ayodhya News

Ayodhya News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक ने रामलला के दर्शन किए। अयोध्या की गोसाइगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह (Abhay Singh) रामलला दर्शन करने के बाद बेहद भावुक हो उठे। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election 2024) में NDA के प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के बाद अभय सिंह सुर्खियों में आए थे।


यूपी विधानसभा चुनाव में सपा विधायक मनोज पांडेय (Manoj Pandey) ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद वो बीते दिनों रामलला के दर्शन करने गए थे। अब मनोज पांडेय के बाद अभय सिंह ने भी 2 मार्च को रामलला के दर्शन किए। दरअसल, विधायक अभय सिंह उन समाजवादी पार्टी के विधायकों की लिस्ट में शामिल थे जो विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में रामलला के दर्शन करना चाहते थे। राम मंदिर (Ram Mandir) ना जाने को लेकर बीते दिनों अभय ने इस पर खुलकर विरोध भी दर्ज कराया था। अब जब वो राम मंदिर पहुंचे तो उन्होंने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया और फफक कर रो पड़े।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए BSP की रणनीति तैयार, दलित-मुस्लिम-ओबीसी फॉर्मूले पर करेगी काम


उत्तर प्रदेश के विधायक 11 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचे थे ,इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में पूजा अर्चना की। दिलचस्प बात यह रही कि इस यात्रा में बीजेपी, कांग्रेस और बसपा साथ रही जबकि सपा ने दूरी बनाई रखी।