22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामलला के दर्शन करने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहले राष्ट्रपति, अयोध्या आने वाले पहले राष्ट्रपति का नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

- राष्ट्रपति करेंगे रामलला के दर्शन - कोविंद रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे- रामायण कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन- संस्कृति तथा पर्यटन विभाग की कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे
2 min read
Google source verification
रामलला के दर्शन करने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहले राष्ट्रपति, अयोध्या आने वाले पहले राष्ट्रपति का नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

रामलला के दर्शन करने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहले राष्ट्रपति, अयोध्या आने वाले पहले राष्ट्रपति का नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

अयोध्या. President Ram Nath Kovind Ayodhya visit राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अयोध्या दौरे पर हैं। वे यहां पर भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे। रामकथा पार्क में रामायण कान्क्लेव (President will inaugurate Ramayana Conclave in Ayodhya ) का उद्घाटन करेंगे। और संस्कृति तथा पर्यटन विभाग की कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। रामनाथ कोविंद रामलला के दर्शन करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति होंगे। और अयोध्या पहुंचने वाले दूसरे राष्ट्रपति बन जाएंगे। 38 साल पहले साल 1983 में देश के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह (Giani Zail Singh) ने हनुमानगढ़ी और कनक भवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यूपी दौरे का आखिरी दिन है।

चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था :- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या दौरे पर जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें लगी हुईं हैं। ड्रोन कैमरे निगरानी में लगे हैं। उनकी अगुवाई के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या जंक्शन पर मौजूद रहेंगे।

रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे राष्ट्रपति :- राष्ट्रपति अयोध्या के कोतवाल हनुमागढ़ी में हनुमंतलाल और रामजन्म भूमि परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे। इसके बाद विराजमान रामलला से चंद कदमों की दूरी पर रुद्राक्ष का पौधा रोपेंगे। एक साल पहले 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री मोदी ने रामजन्म भूमि परिसर में पारिजात का पौधा लगाया था।

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानें कुछ रोचक बातें

राष्ट्रपति का अयोधया दौरे का पूरा कार्यक्रम :- राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द रामनगरी में चार घंटा दस मिनट तक रहेंगे। रविवार सुबह नौ बज कर दस मिनट पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से वह प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या के लिए चलेंगे। सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जंक्शन पहुंचेंगे। 11:40 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में सड़क मार्ग से राष्ट्रपति रामकथा पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:50 पर वह रामकथा पार्क पहुंचेंगे, 11:50 से दोपहर 12 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 12 से एक बजे के मध्य वह रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कान्क्लेव का उद्घाटन एवं संस्कृति तथा पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 12:45 बजे राष्ट्रपति का संबोधन होगा। दोपहर 12:55 बजे राष्ट्रगान के उपरांत एक बजे राष्ट्रपति रामकथा पार्क से यात्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्री निवास में एक बज कर पांच मिनट से दो बजकर 15 मिनट का समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मंदिर निर्माण की प्रगति जानेंगे। दो बजकर 20 मिनट पर यात्री निवास से प्रस्थान कर दो बजकर 35 मिनट पर वह हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे। दो बजकर 35 मिनट से तीन बजकर 15 मिनट के दौरान राष्ट्रपति हनुमान गढ़ी व रामलला का दर्शन एवं श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पौधारोपण करेंगे। तीन बजकर 15 मिनट पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर से प्रस्थान कर राष्ट्रपति तीन बजकर 25 मिनट पर अयोध्या जंक्शन पहुंचेंगे। तीन बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग