scriptफिल्म ‘राम सेतु’ : अयोध्या में लगा सितारों का मेला, पुलिस के पहरे में जैकलीन, नुसरत, अक्षय कुमार | Ayodhya stars Fair Film Ram Sethu Akshay Kumar Fernandez Nusrat Bharuc | Patrika News

फिल्म ‘राम सेतु’ : अयोध्या में लगा सितारों का मेला, पुलिस के पहरे में जैकलीन, नुसरत, अक्षय कुमार

locationअयोध्याPublished: Mar 18, 2021 04:21:40 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

– जैकलीन और नुसरत के साथ रामसेतु फिल्म का लिया मूहुर्त शॉट- राम की पैड़ी में देखा फिल्म की शूटिंग का लोकेशन- श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी मिले- शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम

फिल्म 'राम सेतु' : अयोध्या में लगा सितारों का मेला, पुलिस के पहरे में जैकलीन, नुसरत, अक्षय कुमार

फिल्म ‘राम सेतु’ : अयोध्या में लगा सितारों का मेला, पुलिस के पहरे में जैकलीन, नुसरत, अक्षय कुमार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

अयोध्या. राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या अब रामसेतु को लेकर चर्चित है। शुक्रवार को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का मुहूर्त शॉट रामलला परिसर के समक्ष फिल्माया गया। उनके साथ फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज तथा नुसरत भारूचा और फिल्म निर्माता-निर्देशक-लेखक अभिषेक शर्मा भी थे। उनकी टीम में फिल्मी दुनिया से जुड़ी कुल दस हस्तियां शामिल थीं। इस मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म की सफलता के लिए आप सबकी दुआओं की जरूरत है। फिल्म में भारतीय संस्कृति और इतिहास को दिखाया जाएगा।
श्रीराम एक काम अनेक, अयोध्या में मंदिर निर्माण संग हो रहे तमाम कार्य

राममंदिर निर्माण पर जतायी खुशी :- एक्टर अक्षय कुमार राम सेतु का मुहूर्त शॉट फिल्माने के लिए पूरी टीम के साथ अपराह्न 12.30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लखनऊ में उतरे। यहां से पूरी टीम विशेष विमान से अयोध्या पहुंची। अयोध्या में अक्षय ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र के अलावा ट्रस्ट सदस्य और राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से मुलाकात की। अक्षय ने राम मंदिर निर्माण और रामजन्मभूमि परिसर में होने वाले निर्माण पर भी ट्रस्ट सदस्यों से चर्चा की। पूरी टीम ने राममंदिर निर्माण पर खुशी जतायी। श्री रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद पूरी टीम राम मंदिर निर्माण स्थल पर गयी। बाद में फिल्म का मूर्हूत शॉट लिया गया। अयोध्या से वापसी के बाद लखनऊ में शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अक्षय कुमार मुंबई वापसी करेंगे।
रामसेतु की यहां हुई शूटिंग :- अक्षय कुमार की टीम ने राम जन्मभूमि परिसर के सामने रामसेतु फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया। शाम को राम की पैड़ी पर शूटिंग लोकेशन देखी गयी। सुरक्षा के मद्देनजर उनके कार्यक्रम को लेकर काफी गोपनीयता बरती गयी। रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। उनके आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा था।
अक्षय कुमार ने माना विशेष फिल्म :- इस मौके पर अक्षय कुमार ने रामसेतु को एक विशेष फिल्म बताया। फिल्म में वह पुरातत्वविद की भूमिका में हैं। उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी प्रमुख भूमिका में हैं। अयोध्या में शुभ मुर्हूत शूट होने के बाद अब बाकी शूटिंग मुंबई में होगी। अक्षय ने इस मौके पर लिखा है कि-“एक खास फिल्म, एक खास शुरुआत। आप सभी की तरफ से खास दुआओं की आवश्यकता है।”
क्या है फिल्म की खासियत :- अमेजन प्राइम वीडियो के अनुसार अक्षय कुमार स्टारर एक्शन-एडवेंचर ड्रामा रामसेतु के सह निर्माता हैं। फिल्म में भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को कहानी के रूप में दिखाया जाएगा।
यूपी में ही शुभ मुर्हूत क्यों :- रामसेतु फिल्म भगवान राम से जुड़ी है। इसलिए रामलला के जन्मस्थल पर शूटिंग मुर्हूत फिल्माया गया। उप्र सरकार पर्यटन के साथ ही फिल्मों की शूटिंग को भी बढ़ावा दे रही है। उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करने वाले संस्थानों को काफी छूट मिलती है। शूटिंग में प्रदेश की प्रतिभाओं को शामिल करने वाले फिल्म निर्माताओं को हर स्तर पर प्रोत्साहित भी किया जाता है। इसलिए इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में हुई।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x800xfv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो