अयोध्या. राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए राम मंदिर निधि समर्पण अभियान से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिन्दु परिषद को करीब 2100 करोड़ रुपए चंदे में मिले हैं। मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के साथ-साथ अब श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारियां तेज हो गई है। जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है।