अयोध्या. कोरोना संक्रमण (Coronavirus in UP) को देखते हुए इस बार राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव (Deepotsav) को पूरी भव्यता के साथ वर्चुअल तरीके से मनाने की तैयारी है। इसके लिए 3डी तकनीक की मदद ली जाएगी, जिससे घर बैठे श्रद्धालु अयोध्या की राम के पैड़ी पर दीपक जला सकेंगे। यह पहली बार है जब अयोध्या में इस तरह का दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसका मुख्य कारण कोरोनाकाल में लोगों की भीड़ को जुटने से रोकने और कम से कम मौजूद रहने वाले श्रद्धालुओं में सोशल डिस्टेंसिंग को मैंटेन करना है। सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि इस बार 3डी तरीके से दीपोत्सव मनाने का सुझाव दिया गया है। अयोध्या में बीते तीन वर्षों की तरह दीप तो जलेंगे ही साथ ही 3डी व्यवस्था से लोग घर बैठे इस कार्यक्रम में शामिल भी हो सकेंगे।