लखनऊ. यूपी में कोरोना (Coronavirus in UP) के मामले बीते दिनों कुछ कम हुए हैं, लेकिन खतरा टल गया है ऐसा सोचना भी जल्दबाजी होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट (Highcourt) ने इसी को लेकर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने इस बात का संज्ञान लिया है कि लोग घोर लापरवाही बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) व मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर कोर्ट का आदेश है कि घर से बाहर निकलते वक्त यदि कोई मास्क नहीं पहनता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने पुलिस को यह कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।