लखनऊ. गोमती नगर थाने में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एसआई धनंजय सिंह की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाया है। इसकी साजिश रची है। मुकदमा एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद अमिताभ ठाकुर को 21 अगस्त से हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।