5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का रविवार को अयोध्या दौरा, रामलला जन्मस्थली पर सिर्फ तीन घंटे रहेंगे

- रामलला के दर्शन के बाद विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 24 Jul 2021, 10:48 PM IST

अयोध्या. बसपा की 'प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी' के बाद रामलला जन्मस्थली अयोध्या अचानक एक बार फिर से राजनीतिक पार्टियों और भाजपा के नजर में आ गई। सीएम योगी रविवार को 1 बजे अयोध्या जाएंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट की समीक्षा करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में कोई सुधार नहीं, समर्थक चिंतित

अयोध्या के विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे सीएम योगी :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार अयोध्या पहुंचनें के बाद सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अयोध्या दौरे पर आने वाले हैं। सीएम इस पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि अगस्त के आखिर में राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे, इस दौरान वे अयोध्या में रामलला के दर्शन भी करेंगे। सीएम योगी करीब 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे।.

अयोध्या में बसपा :- शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या में 'प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी' का आयोजन किया था। बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहाकि, भाजपा में ब्राह्मण सिर्फ गुलदस्ता भेंट करने के लिए रखे गए हैं। इस सम्मेलन का दूसरा चरण मथुरा, तीसरा चरण वाराणसी, चौथा चरण का चित्रकूट और पांचवां चरण का बुद्ध की भूमि से होगा।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश