5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में कोई सुधार नहीं, समर्थक चिंतित

- पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत इस वक्त स्थिर है पर तबीयत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 24 Jul 2021, 9:04 PM IST

kalyan singh

kalyan singh

लखनऊ. CM Kalyan Singh Health Update पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत इस वक्त स्थिर है पर तबीयत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। कल्याण सिंह इस वक्त संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती हैं। जहां वह लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

कहीं बाबा का आर्शीवाद तो कहीं जातीय अस्मिता के सहारे भाजपा का यूपी फतह का प्लान

जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं :- संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ से शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी सेहत में कोई बदलाव नहीं आया है। बयान में कहा गया कि, वह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

सभी पहलुओं पर कड़ी नजर :- धीमान

एसजीपीजीआई संस्थान निदेशक प्रो आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

चार जुलाई से एसजीपीजाआई में है कल्याण:- गौरतलब है कि कल्याण सिंह (89 वर्ष) को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया जा रहा था।