अयोध्या. बहजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) का राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने ब्राह्मण समुदाय को साधने के लिए शुक्रवार को अयोध्या से 'प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 चुनाव के लिए बसपा का केवल जनता से गठबंधन है। साथ ही कहा कि यदि 13 फीसदी ब्राह्मण (UP Brahmins) और 23 दलित (UP Dalit) एक साथ मिल गए, तो 2022 में बसपा की सरकार बननी तय है। बसपा का यह सम्मेलन 29 जुलाई तक प्रदेश के छह जिलों में चलेगा। प्रथम दिन मिश्रा ने अयोध्या पहुंच रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। साथ ही सरयू नदी में सवा कुंटल दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कई संतों से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अयोध्या के तारा जी रिजॉर्ट में ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज किया।