7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम जन्मभूमि परिसर में तैनात सिपाही ने किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

अयोध्या में एक सिपाही ने आत्महत्या कर ली। खास बात यह है कि यह सिपाही राम जन्मभूमि परिसर में तैनात था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 8 Dec 2017, 10:50 PM IST

UP Police

UP Police

अयोध्या. धार्मिक नगरी अयोध्या में एक सिपाही ने आत्महत्या कर ली। खास बात यह है कि यह सिपाही राम जन्मभूमि परिसर में तैनात था। इस घटना से अयोध्या में सनसनी फैल गई है। अयोध्या के रामजन्मभूमि क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढ़ी मंदिर के पीछे स्थित एक आश्रम में किराए का कमरा लेकर रहने वाले यूपी पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि सिपाही फैजाबाद जिले के कुमारगंज थाने में तैनात था और बीते छह महीने से अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर की ड्यूटी में था।

हापुड़ का रहने वाला था मृतक

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं। मृतक जवान हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक नीरज कुमार 25 वर्ष पुत्र राजपाल उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त था। फैजाबाद जनपद के कुमारगंज थाने में तैनात था। बीते छह माह से मृतक सिपाही राम जन्मभूमि परिसर की ड्यूटी में तैनात था।

2016 में यूपी पुलिस ज्वाइन किया

साल 2016 बैच में पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने वाला नीरज कुमार शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक अपनी ड्यूटी खत्म की। शुक्रवार को नीरज कुमार ड्यटी खत्म करने के बाद वापस यलो जोन क्षेत्र स्थित एक आश्रम में पहुंचा, जहां पर कुछ ही देर बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि पड़ोसी सिपाही साथी जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें शंका हुई। साथ सिपाहियों ने दरवाजा काफी पीटा, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।

दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा

इसके बाद साथी सिपाहियों ने खिड़की के पास एक सुराख के जरिए अंदर झांका तो सन्न रह गए। अंदर नीरज फांसी के फंदे पर लटकता नजर आया। साथी सिपाहियों ने इसकी सूचना तत्काल अपने वरिष्ठ अफसरों को दी। मौके पर पहुंचे अफसरों ने दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अनिल कुमार सिसोदिया, थानाध्यक्ष रामजन्म भूमि सुनील कुमार मिश्र सहित परिसर ड्यूटी में तैनात वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक नीरज कुमार कुछ बीमारियों से ग्रसित था, जिसके कारण यह आत्महत्या किया। फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है और फॉरेंसिक टीम व अन्य विभागों द्वारा जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।