7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्दी के रौब में मोहब्बत का पांसा फेंक सिपाही ने महिला के साथ किया कुछ ऐसा कि…

प्रेमी की इस बेवफाई को प्रेमिका बर्दाश्त नहीं कर सकी और अब पूरा मामला पुलिस तक पहुंच चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 8 Dec 2017, 10:30 PM IST

चित्रकूट. पहले उसने घर बसाने का वादा किया और मोहब्बत में जी जान कुर्बान करने की कसमें खाते हुए कई बार जिस्मानी रिश्ते कायम किए, लेकिन जब उसकी प्रेमिका ने उसे उसका वादा याद दिलाया तो वह मुकर गया और प्रेमिका को छोड़कर चला गया। प्रेमी की इस बेवफाई को प्रेमिका बर्दाश्त नहीं कर सकी और अब पूरा मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। खास बात यह कि जिस प्रेमी पर प्रेमिका ने बेवफाई का आरोप लगाया है वो खुद ख़ाकी (पुलिस) का एक सिपहसलार है और उसके इस कृत्य से वर्दी भी शर्मशार हो रही है। प्रेमिका ने वर्दीवाले प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को पुरे मामले से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की तफ़्तीश भी शुरू हो गई है। आरोपी प्रेमी ने भी अपनी प्रेमिका को ब्लैकमेलर बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है फ़िलहाल मामले की छानबीन शुरू हो चुकी है।

जनपद के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने थाने के एक तत्कालीन सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। मामले को लेकर ख़ाकी महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले की जानकारी के मुताबिक बहिलपुरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में उसकी चाय की एक दूकान है। उसकी शादी कुछ वर्ष पहले बांदा के बदौसा गांव में हुई थी, लेकिन पति से विवाद होने पर वह अपने मायके बहिलपुरवा आकर रहने लगी। इस दौरान थाने में तैनात सिपाही नूर मोहम्मद उसकी दूकान पर आया जाया करता था।

वर्दी के रौब में मोहब्बत का झांसा और फिर..

सिपाही नूर मोहम्मद के कुछ ज्यादा ही आने जाने और वर्दी का रौब दिखाने के दौरान दोनों के बीच मोहब्बत की करवटें अंगड़ाई लेने लगी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दूकान में जिस्मानी रिश्ते कायम किए। यह सिलसिला लगभग दो वर्षों तक चलता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और बच्चे को जन्म दे दिया।

वादे से मुकर गया सिपाही

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिपाही नूर मोहम्मद उस समय शादी से मुकर जब उसने (महिला) उससे शादी के लिए कहा। यही नहीं, सिपाही ने उसे विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी भी दी। कुछ समय बाद सिपाही ने अपना तबादला जनपद के ही मारकुंडी थाने में करवा लिया और चला गया।

मामले की जांच जारी

इस पूरे मामले को लेकर एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी सिपाही नूर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी सिपाही ने महिला को भी ब्लैकमेलर बताया है और कई अन्य लोगों से उसके सम्बन्ध होने की बात बताई है। एसपी के मुताबिक पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फ़िलहाल आरोपी सिपाही के ख़िलाफ बहिलपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।