31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence day : आस्था की नगरी अयोध्या में शान से लहराया तिरंगा मनाई गयी खुशियाँ

अयोध्या के सरकारी दफ्तरों ,अस्पतालों और स्कूलों में शिद्दत से मनाया गया आज़ादी का महापर्व
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 15 Aug 2019, 1:15 PM IST

Independence day Celebrated In Ayodhya

Independence day : आस्था की नगरी अयोध्या में शान से लहराया तिरंगा मनाई गयी खुशियाँ

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस ( Independence day ) मनाया गया।मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त मनोज मिश्र कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुज झा व पुलिस लाइन ( Police Line Ayodhya ) में एसएसपी आशीष तिवारी ( SSP Ayodhya ) ने ध्वजारोहण किया।इस मौके पर एसएसपी आशीष तिवारी ने सुरक्षा का संकल्प दोहराया। अयोध्या में चल रहे सावन मेले के आखिरी दिन व रक्षाबंधन त्योहार को लेकर अयोध्या की आवाम को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह भी प्रदान किया गया। वहीँ स्वतंत्रा दिवस पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ( DM Ayodhya ) ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेनानियों का सम्मान भी किया .

ये भी पढ़ें - अयोध्या में चल रहे झूलनोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने किये युगल सरकार के मनोहारी दर्शन


अयोध्या के सरकारी दफ्तरों ,अस्पतालों और स्कूलों में शिद्दत से मनाया गया आज़ादी का महापर्व

अयोध्या जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से तिरंगा लहराया गया।नगर निगम मंडल कारागार अवध विश्वविद्यालय नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। तहसील ब्लाक मुख्यालय और सभी स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी अनुज झा ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को कर्तव्य पालन की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा जिले के सभी स्कूलों कालेजों और निजीकृत कंपनियों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया . अयोध्या के जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय में बेहद हर्ष और उल्लास के साथ आज़ादी का पर्व मनाया गया . इस मौके पर पूरे अस्पताल को भव्य रूप से सजाया गया . जिला अस्पताल में सीएमओ हरिओम श्रीवास्तव और जिला महिला चिकित्सालय में सीएम्एस श्री कान्त शुक्ल ने ध्वजारोहण किया .

ये भी पढ़ें - छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP ) ने धारा 370 हटाए जाने पर किया आयोजन