
Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नौजवानों को भाजपा नौकरी नहीं दे पा रही है। ये जो लोग बड़े- बड़े शहरों में होर्डिंग लगाए हैं डबल इंजन की। इनमें से इनका एक इंजन पहले से गायब है, इनका जो खटारा इंजन है, उसकी कहीं तस्वीर नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार हर क्षेत्र में असफल रही है, किसानों की आय तो बढ़ी नहीं, किसानों को अपने खेतों की खुद देखभाल करनी पड़ रही है, तार लगवाने पड़ रहे हैं। ये लोग जो बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं परिवारवाद, लेकिन इस बार पीडीए परिवार ही इनका मुकाबला करने जा रहा है, पीडीए परिवार ही इन्हें हराएगा।"
अखिलेश यादव ने कहा, "हमारी सरकार बनी तो हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारे युवाओं ने मेहनत की, तैयारी की। सालों तक लगे रहे कि उन्हें नौकरी मिलेगी। इस सरकार में पेपर लीक हो गया। उनकी सारी मेहनत पानी में मिल गई। नौजवानों को भाजपा नौकरी नहीं दे पा रही है। किसानों की बोरी से इन्होंने पांच किलो खाद चोरी की। फिर से सरकार आई, तो ये लोग 10 किलो चोरी करेंगे।"
उन्होंने कहा, "भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज तक कितने किसानों की आय दोगुनी हुई। सिर्फ भाजपा वालों का विकास हुआ। भाजपा काले कानून लेकर आई थी। इन लोगों ने जो महंगाई बढ़ाई है, उसको आप जानते ही होंगे। मोटरसाइकिल 5 साल पहले कितने में आती थी। डीजल कितना महंगा कर दिया।"
Updated on:
15 May 2024 08:29 pm
Published on:
15 May 2024 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
