अयोध्या. राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण वार्ता के लिए आखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि अयोध्या पहुंचे जहां हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन कर संतों से मुलाकात की। इसके साथ ही पक्षकार धर्मदास से भी की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण की उम्मीद अब सबको है। हम संतों व सभी लोगों को मिलकर इसका रास्ता निकालना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी भी हमारे साथ है और विश्व हिंदू परिषद भी जल्द ही हमारे साथ होगी।