4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Milkipur By-Election 2025: चन्द्रभानु के नॉमिनेशन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 7 मंत्री हुए नामांकन में शामिल  

Milkipur by-Election: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत 7 मंत्री शामिल हुए। आइये बताते हैं क्या है मिल्कीपुर का सियासी गणित ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 16 Jan 2025, 2:55 PM IST

Milkipur

Milkipur

Milkipur 2025 Election: अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने चन्द्रभानु पासवान को चुनावी मैदान में उतरा है। गुरुवार को उनके नामांकन के दिन बीजेपी ने अपना भरपूर शक्ति प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत 7 मंत्रियों ने चन्द्रभानु के नामांकन में शिरकत की। 

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने क्या कहा ?

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा में केवल परिवारवाद हावी है। एक बार गलती हुई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होना चाहिए। जनता राम विरोधियों के खिलाफ खड़ी है और उन्हें जवाब देगी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता ने निर्णय कर लिया है कि परिवारवाद का अंत किया जाएगा।

ये दिग्गज हुए नामांकन में शामिल 

भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के नामांकन में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएलसी और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी और बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश सहित पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें: Milkipur By-Election 2025: बीजेपी ने तय किया मिल्कीपुर का प्रत्याशी, दौड़ में पिछड़े बाबा गोरखनाथ

क्या है मिल्कीपुर का सियासी गणित ? 

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रभान पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चंद्रभान पासवान का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद से होगा।सुरक्षित सीट होने की वजह से यहां पिछड़ी जातियां निर्णायक भूमिका निभाएंगी। अवधेश प्रसाद सिंह खुद बेटे अजित प्रसाद की जीत के लिए रणनीति बना रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश