एयरपोर्ट में रनवे 2 किलोमीटर का होगा-
इसी के साथ ही अयोध्या डीएम अनुज झा ने बताया कि नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला ने डेलिगेशन भी नामित कर दिया है, जो समय-समय पर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगा। 600 एकड़ में बनने वाले इस एयरपोर्ट में रनवे 2 किलोमीटर का होगा, जिसमें एटीआर जैसे विमान भी लैंड कर सकेंगे। इसके साथ ही अयोध्या एक पर्यटन नगरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभर कर आएगी। यह सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बनने के बाद यह यूपी का 5वां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा, जिसमें यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं होंगी। एयरपोर्ट तैयार होते ही कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।