2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya: एक बार फिर BJP को मिली करारी शिकस्त, एक पर निर्दल तो दूसरे पैर सपा का दबदबा 

Ayodhya News: अयोध्या जिले में सभासद पदों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का समाना करना पड़ा है। दो सीटों में से एक बार निर्दलीय और दूसरे पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 5 May 2025, 8:22 PM IST

Ayodhya

जीत के बाद प्रमाण पत्र के साथ विजेता उम्मीदवार

Ayodhya Political News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के नगर पंचायत बीकापुर और खिरौनी सुचितागंज में सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। बीकापुर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार तो खिरौनी सुचितागंज से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है।

बीकापुर में बीजेपी की करारी हार 

नगर पंचायत बीकापुर में वार्ड नंबर तीन में निर्दलीय उम्मीदवार अंकिता कनौजिया के सामने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गायत्री देवी थीं। अंकिता ने गायत्री देवी को रिकॉर्ड मतों से हराकर सबको हैरान कर दिया। सोमवार की सुबह तहसील में हुई मतगणना के बाद घोषित हुए रिजल्ट में अंकिता को 399 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा उम्मीदवार गायत्री देवी को 290 वोट ही मिले। अंकिता कनौजिया 109 मतों से जीत गई। 

क्यों हुआ बीकापुर में उपचुनाव 

निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने उपचुनाव में विजयी हुईं अंकिता को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। वार्ड संख्या तीन तेंदुआमाफी, जो कि अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है, की पूर्व सभासद राधा कनौजिया का कुछ महीने पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया, जिसमें राधा कनौजिया की बहू अंकिता ने जीत दर्ज की।

सुचितागंज में सपा की जीत 

अयोध्या जिले के सोहावल की नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज में वार्ड संख्या एक विसुहिया में सभासद पद के लिए हुए चुनाव में सपा की जीत हुई। यहां सपा से पारवती देवी, भाजपा से बिंदु रावत और लक्ष्मी निर्दलीय रूप से मैदान में थीं। सपा ने भाजपा को 36 वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें: “मारकर बैग में भर देंगे और सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी…”, मोहम्मद शमी को मिली धमकी

क्या रहा चुनावी परिणाम 

पहले राउंड की मतगणना में सपा उम्मीदवार पार्वती देवी को 228, भाजपा की बिंदु रावत को 101, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी को सात मत प्राप्त हुए। दूसरे राउंड में सपा को 177, भाजपा को 248 और निर्दलीय को तीन वोट मिले। दोनों चरणों की गिनती पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सपा की पार्वती देवी ने कुल 405 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी बिंदु रावत को 36 मतों से पराजित किया। भाजपा को कुल 369 मत मिले, जबकि एक वोट नोटा को गया।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश