अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी जी का नाम है
सीएम योगी ने कहा कि यह वही अयोध्या है जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में लोग संकोच करते थे। आज एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी जी का नाम है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को एयरपोर्ट का उपहार दिया
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी, श्री अयोध्या जी अपने चिर-पुरातन वैभव के साथ सज और संवर रही हैं। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री जी का संकल्प था, अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। भगवान राम त्रेता युग में पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, आज प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करके उपहार दे दिया है