पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmbhoomi Trust) ने राममंदिर (Ram Mandir) के आसपास 70 एकड़ के परिसर को विकसित करने के लिए आम जनता के सुझाव और विचार मांगे हैं। मंदिर का डिजाइन मुख्य संरचना विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा ही की गई है, लेकिन मंदिर के आसपास की सुविधाओं के लिए तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट जनता की भी भागीदारी चाहता है। मंदिर निर्माण को लेकर हाल में हुई तीन दिवसीय ट्रस्ट समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ऐसे लोग जो पुष्करणी, यज्ञ मंडपम, अनुष्ठान मंडपम, कल्याण मंडपम जैसी सुविधाओं और रामजन्मोत्सव, हनुमान जयंती, रामचरित, सीता विवाह जैसे अनुष्ठानों के उत्सव के लिए मंदिर के साथ जुडऩा चाहते हैं, वो स्वैच्छिक आधार पर सुझाव और डिजाइन दे सकते हैं।