पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. पांच सौ साल बाद इस बार रामलला परिसर में होली का उल्लास है। कोरोना के भय के बीच डरे-सहमे श्रद्धालु अपने आराध्य से होली खेलने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। रामलला परिसर के बाहर होलिका दहन का इंतजाम किया गया है। रविवार की रात होलिका दहन के बाद सोमवार की सुबह रामलला से भक्त अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेलेंगे। फिर रामलला का श्रृंगार होगा। यहश्रृंगार पीले गुलाल से होगा। होली के शुभ मुर्हूत रामलला खादी के बने सफेद वस्त्र पहनेंगे। इसे फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने डिजायन किया है। हालांकि, इस बार जगन्नाथ धाम, पुरी और वृंदावन के बांके बिहारी की तरफ से भी रामलला के वस्त्र आए हैं लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि पीतांबर छोड़कर रामलला धवल श्वेत वस्त्र ही धारण करेंगे।