
अयोध्या से ग्राउंड रिपोर्ट: अपने परिवार समेत राम मंदिर के लिए आखिर कौन सा अनुष्ठान करने जा रहे हैं उद्धव ठाकरे
अयोध्या. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राम नगरी अयोध्या में दोपहर करीब 2 बजे लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह और आशीर्वाद उत्सव में शिरकत करेंगे। उद्धव ठाकरे के साथ न सिर्फ हजारों की संख्या में शिवसैनिक मौजूद होंगे बल्कि शिवसेना प्रमुख का पूरा परिवार भी इस कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंच रहा है। बताते चलें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर बीते दशहरे पर शिव सेना प्रमुख ने अयोध्या में अपने कार्यक्रम को घोषित किया था। उसी कड़ी में आज अयोध्या में एक एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी तादात में शिव भक्त अयोध्या पहुंचे हैं।
Updated on:
24 Nov 2018 01:28 pm
Published on:
24 Nov 2018 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
