246 अभ्यार्थी कर चुके हैं आवेदन-
नगर निगम द्वारा बनाई गई इस योजना को अवध विश्वविद्यालय अमली-जामा पहनाने में जुट गया है। टूरिस्ट गाइड को प्रशिक्षित करने के लिए अवध यूनिवर्सिटी की ओर से ऑनलाइन आवेदन भी मांगा गया था, जिसके बाद 246 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता विभाग के अध्यक्ष और संकायाध्यक्ष प्रफेसर अशोक शुक्ला ने इस बारे में बताया कि ऑनलाइन साक्षात्कार में 106 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण भी शुरू किया जा चुका है। जनवरी में प्रशिक्षण के तहत 50-50 अभ्यर्थियों का बैच बना कर 100 गाइडों को प्रशिक्षित कर तैयार किया जाएगा।