1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले झूम के नाचेे फिर फोड़ा एक दूसरे का सिर

शादी में आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ विवाद, दो फौजी सहित कई हुए घायल

2 min read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Mar 11, 2016

assult

assult

आजमगढ़. निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव में गुरूवार की रात शादी में आर्केस्ट्रा नृत्य के दौरान दो पक्षो में मारपीट हो गयी। इस दौरान बारात में भोजन कर रहे चौकी प्रभारी कार्रवाई के बजाय मौके से खिसक लिए और कुछ देर बाद थाने से फोर्स लेकर वापस लौटे तब तक कई के सिर फूुट चुके थे। घटना को लेकर तनाव बरकरार है। दोनों में से कोई पक्ष पुलिस को तहरीर देने के लिए तैयार नहीं है बल्कि बाद में निपटने की धमकी देता फिर रहा है।

उक्त थाना क्षेत्र के बनगांव गांव निवासी संगीता पुत्री कवलधारी मौर्य की गुरूवार की रात शादी थी। बारात क्षेत्र के बघौरा गांव से आयी थी। रात में भोजन के बाद बराती आर्केट्रा देख रहे थे। वहीं घराती पक्ष के लोग भोजन में जुटे थे। इसी बीच पडोस के गांव से नशे मंे धुत्त कुछ युवक नाच देखने पहुंचे। उक्त युवकों ने नृत्य कर रही लड़कियो के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़कियों के साथ ही बारातियों ने भी इसका विरोध किया। इसके बाद युवकों ने फोन कर गांव से दर्जन भर और युवकों को बुला लिया और आते ही उन्होंने बारातियों पर हमला बोल दिया।

जानकारी होने पर लड़की के जीजा तमौली गांव निवासी बालचंद, और उसका मित्र संतोष मौके पर बीचबचाव के लिए पहुंचे लेकिन दबंगों ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद घराती भी आक्रोशित हो गये और दोनों पक्षांे में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फरिहा पुलिस चौकी इंचार्ज व दो आरक्षी शादी में भोजन कर रहे थे लेकिन विवाद बढ़ता देख वे भोजन छोड़ खिसक लिए। बाद में वे फोर्स के साथ मौके पर लौटे लेकिन तबतक मामला शांत हो चुका था। बताते हैं कि गंभीर रूप् से घायल बालंचद और संतोष फौजी हैऔश्र दोनों क्रमश: जम्मू व असम में तैनात है। शादी में शामिल होने के लिए दोनों छुट्टी लेकर आये थे। दोनों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर दोनों पक्षों मंे तनाव बना है।

ये भी पढ़ें

image