29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क दुर्घटना में आजमगढ़ के नेता की मौत

आजमगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत, अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो अन्य घायल हो गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 20 Dec 2017, 7:27 PM IST

Police

पुलिस

आजमगढ़. रानी की सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। वहीं बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा ग्राम निवासी उमाशंकर उर्फ नान्हू (40) पुत्र स्व. रामदेव गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित थे। मंगलवार को वह बाइक से किसी कार्यवश जिला मुख्यालय आए थे। शहर से वापस घर लौटते समय रात करीब आठ बजे अपने गांव से पहले काजीभीटी गांव के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की जानकारी पाकर मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार पर गांव के पास बुधवार को दिन में करीब 11.30 बजे ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 32 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में घायल महिला के पति व तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना अंतर्गत मादीसिपाह ग्राम निवासी रेखा देवी (32) पत्नी संग्राम निषाद अपने तीन बच्चों के साथ क्षेत्र के हाजीपुर गांव आई थी। बुधवार को दिन में महिला अपने पति व बच्चों के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दुर्घटना की शिकार हो गई। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इसी क्रम में रौनापार थाना क्षेत्र के अजुवा गांव के पास मंगलवार की शाम सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार स्थानीय बघावर ग्राम निवासी श्रीफल (70) पुत्र रमेश्वर घायल हो गए। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवती समेत तीन अचेत
अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अचेत हुई युवती सहित तीन लोगों को मंगलवार की देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा निवासी प्रहलाद की 20 वर्षीय पुत्री अनीता ने मंगलवार की शाम किसी बात से नाराज होकर जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक ने युवती की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के घिहिया ग्राम निवासी साहब (18) पुत्र जीतेंद्र ने बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से जहर निगल लिया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने अचेत युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के टोडरपुर ग्राम निवासी अनीश कुमार (25) पुत्र रामरतन ने मंगलवार की शाम अबूझ हाल में विषाक्त पदार्थ निगल लिया। युवती समेत तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

अलाव तापते वृद्ध झुलसा
मेहनाजपुर कस्बे के पास मंगलवार की शाम अलाव तापते समय कपड़ो में आग पकड़ लेने से 75 वर्षीय वृद्ध झुलस गया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर झुलसे वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन सुल्तान अहमद (75) पुत्र दिलबहादुर मेहनाजपुर गांव का निवासी बताया गया है।


घर के बाहर खड़ी बाइक ले गए वाहन चोर
मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहब्बतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी बाइक मंगलवार की रात चोर उड़ा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित वाहन स्वामी को बुधवार की सुबह हुई। मोहब्बतपुर ग्राम निवासी सतीश सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह का मकान मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। रोज की भांति मंगलवार की रात उनकी अपाचे बाइक घर के बाहर खड़ी थी। मौका पाकर रात में चोर वाहन चुरा ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने मुबारकपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पशु तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
बिलरियागंज थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर क्षेत्र के भोलागंज तिराहे के पास पशु तस्करी में लिप्त एक आरोपी को धर दबोचा। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने दो दिन पूर्व क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के पास चार मवेशी लदे स्कार्पियो को कब्जे में लिया था। इस दौरान वाहन में सवार पशु तस्कर घने कोहरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहे। वाहन की जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को बिलरियागंज कस्बा स्थित खानकाह निवासी तारिक पुत्र कुद्दूस का नाम प्रकाश में आया। बुधवार की दोपहर पुलिस ने तारिक को गिरफ्तार कर लिया।
by Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग