18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2019 चुनाव के पहले बीजेपी का खास प्लान, इस वोट बैंक पर किया फोकस

पीएम नरेंद्र मोदी दोबार प्रधानमंत्री बनने की तैयारी में

2 min read
Google source verification
Bhartiya janta party

भारतीय जनता पार्टी

आजमगढ़. मिशन-2019 को फतह करने की तैयारी में जुटी बीजेपी का महिला मोर्चा पूरी ताकत के साथ मैदान में कूद गया है। महिला मोर्चा महिलाओं संगठन से जोड़कर तथा उन्हें सशक्त बनाकर वर्ष 2019 में पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संचिता बनर्जी की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय पर हुई बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयीं। साथ ही 18 अगस्त को होने वाले भारत गौरव पर्व के अन्तर्गत देशभक्ति आधारित कविता /गीत स्पर्धा की तैयारियों पर चर्चा की गयी।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता शास्त्री ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 से 18 अगस्त तक भारत गौरव पर्व के रुप में मनाया जाएगा। महिला मोर्चा को सभी कार्यक्रमों मे सहभागिता करते हुए 18 अगस्त को देश भक्ति आधारित कविता /गीत स्पर्धा का आयोजन करना है।

य़ह भी पढें-

योगी ने पीड़ित से कहा था न्याय मिलेगा, लेखपाल ने 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' कहकर लौटा दिया


विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ, सुकन्या, समृद्धि योजना, उज्जवला गैस योजना, स्वछता मिशन के तहत शौचालय निर्माण योजना के माध्यम से महिलाओं को शसक्त बनाने का काम कर रहें है।


जिलाध्यक्ष संचिता बनर्जी ने कहा कि 18 अगस्त को भरत गौरव पर्व को सफल बनाने के लिए सभी महिला मोर्चे की कार्यकर्ता तैयारी मे आज से ही लग जाय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत के निर्माण मे हम महिलाएं भी अपना संपूर्ण योगदान देने के लिए दृढसंकल्पित है।


इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा संचिता श्री चौहान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा रंजना राय, बबिता जसरासरिया, रुपम गुप्ता, माधुरी दूबे, विभा बर्नवाल, डा.संतोष यादव, सुनीता अस्थाना, मीरा,डा.अलका सिंह, सन्ध्या राय, डा.राधा देवी चौरसिया, शशिकला शर्मा, सविता सोनकर, पूनम मौर्य, मुन्नी देवी, आभा अग्रवाल, डा.पूनम सिंह आदि उपस्थित थी।

By-

RanVijay Singh