आजमगढ़. सरकार अगर कुछ करना भी चाहे तो अक्सर मातहत उसकी राह का रोड़ा बन जाते हैं। पिछले कुद महीनों में यूपीम भी कई जगह ऐसा देखने को मिला। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। मामला यूपी के आजमगढ़ जिले का है। यहां के एक व्यक्ति ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपनी जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे भरोसा दिलाया था और कहा था कि न्याय मिलेगा। पर अब जो खबर आ रही है वह यह कि जमीन नापने गए लेखपाल ने पीड़ित को यह कहकरर लौटा दिया कि 'जिसकी लाठी उसकी भैंस।'