1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसा देकर युवती से बनाये शारीरिक संबंध फिर शादी से किया इनकार, क्राइम की अन्य खबरें

पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

2 min read
Google source verification

आजमगढ़. शादी का झांसा देकर लड़की के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया तो पीड़ित युवती को छले जाने का एहसास हुआ। मजबूर युवती ने गुरुवार को गंभीरपुर थाने में दगाबाज प्रेमी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई।


गंभीरपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के मंझारी चकिया दुबे रामपुर ग्राम निवासी सोनू पुत्र कपिलदेव यादव उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। प्रेमिका से मन भर जाने के बाद दगाबाज प्रेमी ने युवती के साथ शादी करने से इंकार कर दिया।

पीड़ित युवती की तहरीर पर गंभीरपुर थाने में गुरुवार को आरोपी सोनू यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।


छेड़खानी के दो मामलों में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फूलपुर कोतवाली व कन्धरापुर थाने में गुरुवार को छेड़खानी के आरोप में नामजद किए गए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया ग्राम निवासी युवक ने आठ वर्षीय बहन के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गुरुवार की दोपहर फूलपुर कस्बे के संतकबीर नगर वार्ड निवासी झीनक सोनकर कौड़िया गांव पहुंचा और घर के पास अकेले खेल रही आठ वर्षीय मासूम बालिका के साथ छेड़खानी की। स्थानीय कोतवाली में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसी क्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि गांव के सिवान में पशु चराते समय क्षेत्र के धड़सन ग्राम निवासी मुकेश व आशु सिंह पुत्रगण उदयशंकर सिंह ने बुरी नियत से पीड़िता को अपने पास बुलाया और उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी दोनों भाइयों ने पीड़िता को मारा पीटा। पीड़ित युवती की तहरीर पर कंधरापुर थाने में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।


भगाई गई किशोरी, एफआईआर दर्ज
नगर क्षेत्र से तीन दिन पूर्व बहला फुसलाकर भगाई गई किशोरी के पिता ने शहर कोतवाली में दीदारगंज क्षेत्र निवासी आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के गुरुटोला मोहल्ला निवासी जियाउर्रहमान उर्फ पप्पू का आरोप है कि बीते 11 अप्रैल की दोपहर में दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव का रहने वाला बेलाल पुत्र शहबान उसकी किशोरवय पुत्री को भगा ले गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।


झुलसी महिला ने तोड़ा दम
जलती ढिबरी में तेल डालते समय कपड़ों में आग पकड़ लेने से झुलसी 40 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की भोर में जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


महाराजगंज क्षेत्र के सुरजीपुर ग्राम निवासी लक्ष्मी (40) पत्नी उमाशंकर बीते 8 अप्रैल को जलती ढिबरी में किरासन तेल डालते समय कपड़ों में आग पकड़ लेने से झुलस गई। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचाराधीन महिला ने शुक्रवार की सुबह में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। मृतका लक्ष्मीदेवी शहर के दलसिंगार मोहल्ला निवासी रामनारायण की पुत्री बताई गई है।

Story Loader