
मॉब लिंचिंग
आजमगढ़. छात्र सेना के अध्यक्ष राजनारायण यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मांब लिचिंग की बढती घटनाओ पर रोक की मांग की है। पत्र में छात्र नेता ने उल्लेख किया है कि भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डालना सभ्यसमाज के लिए घातक है। इस तरह की घटना भरतीय कानून और संविधान को ठेंगा दिखता है। समाज में कुछ अराजकतत्व इसे सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर घटनाओं को बढ़ावा दे रहे है। कहा है कि इसे रोकने के लिए सख्त कानून की आवश्यक्ता है। प्रधानमंत्री द्वारा सख्त कदम उठाया जाय जिससे भारतीय संविधान की रक्षा हो सकें।
भगाई गई किशोरी, नामजद रिपोर्ट दर्ज
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने बीते 28 जुलाई को बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी के मामले में नामजद किए गए युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
मुबारकपुर क्षेत्र से अगवा की गई किशोरी के भाई का आरोप है कि बीते 28 जुलाई को स्थानीय सठियांव बाजार निवासी आदित्य शिल्पकार पुत्र राजेश उसकी किशोरवय बहन को बहला-फुसलाकर फुसलाकर भगा ले गया।
फांसी के फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
जहानागंज व सिधारी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित टिल्लूगंज गांव में शुक्रवार को घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिधारी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टिल्लूगंज ग्राम निवासी शिवमूरत राजभर के 22 वर्षीय पुत्र पवन का शव शुक्रवार को घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक की विवाहित बहन ससुराल से अपने मायके पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद देख उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। घर का दरवाजा तोड़े जाने पर अंदर रस्सी के सहारे लटक रही पवन की लाश देख लोग अवाक रह गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लाश से उठ रही दुर्गंध के चलते लोगों ने आशंका जताई कि पवन की मौत संभवत दो-तीन दिन पूर्व हुई है।
गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर शाम क्षेत्रभ्रमण के दौरान गुलामी का पूरा मुहल्ले में गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त युवक को धर दबोचा। उसके कब्जे से पुलिस ने लगभग तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया मोहम्मद आशिक उर्फ महताब आलम पुत्र मोहम्मद शमीम जहानागंज कस्बे के इस्लामपुरा मोहल्ले का निवासी बताया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कच्चा मकान धराशाई पत्नी की मौत, पति घायल
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के धंगवल गांव में गुरुवार की रात कच्चे मकान के धराशाई हो जाने से मलबे में दबकर गृहस्वामी के पत्नी की मौत हो गई।मलबे में दबकर जबकि गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मेहनाजपुर क्षेत्र के धंगवल ग्राम निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र रामजनम राजभर गुरुवार की रात अपने कच्चे मकान में पत्नी कोशल्या देवी (32) व तीन बच्चों के साथ सोया था। देर रात करीब एक बजे कच्चा मकान अचानक जमींदोज हो गया। मलबे में पति-पत्नी दोनों दब गए,जबकि उनके तीनों बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे और आनन-फानन मलबा हटाकर पति-पत्नी दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कौशल्या की सांसें थम चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं।
By Ran Vijay singh
Published on:
04 Aug 2018 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
