8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के इस नेता ने कहा मुलायम पर उम्र का असर ज्यादा 

मुलायम पर उम्र हावी हो गयी है, जानिए क्या कहा

2 min read
Google source verification

image

Jyoti Mini

Jan 02, 2017

mulayam singh yadav, akhilesh yadav

mulayam singh yadav, akhilesh yadav

आजमगढ. नोटबंदी से केवल उद्योगपतियों और बैंक के घाटो की पूर्ति हुई है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापार सब ठप पड़े है, देश में मंदी का महौल है। जनता की परेशानियां 50 दिन बाद भी कम नही हो रही है। अब मादी जी यह बताये की उनको किस चैराहे पर सजा दी जाय। समाजवादी पार्टी सभी लोग अखिलेश के साथ हैं, मुलायम पर उम्र हावी हो गयी है। उक्त बात कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कही।

नगर के सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर चुनाव की तैयारियों का जायजा व कार्यकर्ताओं मिलने के बाद पत्रकारों से बात चीत करते हुए कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने नोटबंदी करके जनता की परेशानियों को बढ़ाया लेकिन न तो अब तक कालेधन का पता चला और नही नकली नोटो भंडार।

उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि नोटबंदी के बाद आम लोगों की परेशानियों के लिए जब 10 माह से तैयारियां चल रही थी तो 50 दिनो में ही 100 बार नियम क्यो बदले गये। ताबड़तोड नियम बदले का मतलब है कि आप की तैयारिया पूरी नही थी जिसके कारण लगातार नियमों में बदलाव किया गया।

श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि मोदी जी ने अपने 15-20 उद्योगपतियों का जो कर्ज माफ किया था, बैंक जिस प्रकार से घाटे में चल रहे थे। उसी घाटे को पूरा करने के लिए जनता के पैसो को बैंक में जमा कर घाटे की पूर्ति की गयी। श्री मिश्रा ने दावा किया कि 6 माह तक इसी प्रकार से नियम बनते रहेगें लेकिन लोग अपना पैसा बैंको से नही निकाल पायेगे।


प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठनबन्धन को उन्होने नकार दिया और कहा कि हमारी पार्टी अपना काम कर रही वे आपस में ही लड़ रहे है बाद में क्या स्थितियां होगी यह कहा नही जा सकता। उन्होंने कहा कि जिसको सपा सुप्रिमों ने नेता बनाया था आज वही लोग अगर अखिलेश यादव के साथ खड़े है तो इसका मतलब यह है कि उनको मुलायम सिह यादव में भविष्य नहीं दिखाई दे रहा है। वे अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ही अखिलेश यादव के साथ गये हैं।

सपा सुप्रीमो पर यह भी कहा
एक सवाल के जबाव में उन्होने कहा कि नेताजी एक कुशल रणनीतिकार, मेहनती नेता रहे, साइकिल से जो सवारी से वे गृह के पद तक पहुंचे। लेकिन अब उनपर उम्र का असर पड़ गया है। उम्र के असर के कारण ही पुरानी चीजें तो याद रहती है लेकिन नयी भूल जाती है, सोचने, समझने की क्षमता कम हो गयी है। इसी कारण वे पशोपेश है।

ये भी पढ़ें

image