27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां कोरोना छूने वाला है 100 का आंकड़ा, आज आए 10 नए पॉजिटिव मामले

- सीएचसी मेहनाजपुर का फार्मासिस्ट भी हुआ संक्रमण का शिकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 28 May 2020, 7:14 PM IST

आजमगढ़. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरूवार को आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर के फार्मासिस्ट सहित 10 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए। सभी को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जिले में अब कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 65 तक पहुंच गई है। इसमें से दो की मौत हो चुकी है और नौ स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है जबकि 54 राजकीय मेडिकल कालेज में उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें- घर की दहलीज पर रख पाते कदम, उससे पहले ही निकल गया दम, अलग-अलग ट्रेनों में गई 13 की जान

बता दें कि जिले में मंगलवार को जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन सहित 15 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले थे। गुरुवार को मेहनाजपुर सीएचसी के फार्मासिस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसके अलावा मेहनाजपुर के पवनी कला गांव की दो सगी बहनें संक्रमण का शिकार पाई गयी है। चौथा कोरोना पाजिटिव सरायमीर का रहने वाला है। वह दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में जांच के बाद घर आया था। शहर की सीमा में जब प्रवेश किया तो जानकारी हुई कि वह पॉजिटिव है। इससे पहले 26 मई को इन पाजिटिव बहनों का भाई भी संक्रमित पाया गया था।

ये भी पढ़ें- अयोध्या ढांचा विध्वंस मामलाः सीबीआई कोर्ट ने आरोपितों की गवाही के लिए 4 जून की तारीख की तय

माना जा रहा है कि उसी के संपर्क में आने से दोनों बहनें संक्रमण का शिकार हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके मिश्र ने बताया कि आज पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वे जिस गांव के रहने वाले हैं, वह क्षेत्र कंटेंनमेंट जोन में शामिल करने की तैयारी चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग