9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के आजमगढ़ में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला

तरवां थाना क्षेत्र के सराय भादी गांव की घटना, बाइक से आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 31 Oct 2017, 8:23 PM IST

Shot

Deadly attack on Gram Pradhan Sochan Gupta in Azamgarh

आजमगढ़. तरवां थाना क्षेत्र के सराय भादी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण करा रहे ग्राम प्रधान पर मंगलवार की सुबह जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बीच किसी तरह भागकर ग्राम प्रधान ने अपनी जान बचाई। जानलेवा हमले के बाद असलहाधारी बदमाश निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को मौके से भगा कर फरार हो गए।


यह भी पढ़ें- चुनाव जीतने के इतने महीने बाद यूपी के इस ठाकुर नेता ने लिया शपथ, फिर भी जाना पड़ा जेल

मिली जानकारी के अनुसार सराय भादी गांव के प्रधान सोचन गुप्ता पुत्र रामनाथ मंगलवार की सुबह गांव में हो रहे भवन निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद थे। सुबह करीब 10 बजे बाइक से आए तीन की संख्या में हेलमेट धारी युवकों ने ग्राम प्रधान को अपने पास बुलाया। ग्राम प्रधान अभी उनके नजदीक पहुंचे की तभी बदमाशों ने उन पर असलहे से फायर करना शुरु कर दिया। भादी ग्राम प्रधान जमीन पर गिर पड़े जिसके चलते उन्हें गोली नहीं लगी और वह फिर किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें- सरकार ने हम पर लाठियां बरसवा कर ठीक नहीं किया: सीमा यादव

इस दौरान निर्माण स्थल के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय में मौजूद शिक्षक बच्चों के साथ स्वयं को कैमरे में कैद कर सभी को सुरक्षित करने में सफल रहे। असलहाधारी बदमाश मौके पर हवाई फायर करते हुए निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को भगाने के बाद खुद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना प्रधान पक्ष की ओर से तत्काल 100 डायल पर फोन लगाया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। इसके बाद तरवां थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष द्वारा प्रधान से की गई पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

by Ran Vijay Singh