
आजमगढ़ कोतवाली
आजमगढ़. शहर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय आदेश के अनुपालन में गृहस्वामी को घर से उठाकर ले जाने और उसका पुश्तैनी मकान अपने नाम दर्ज करा लेने के आरोप में तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर के अनंतपुरा (कटरा) मोहल्ला निवासी नानक प्रसाद पुत्र स्व. विश्वनाथ का आरोप है कि बीते चार जुलाई की सुबह विपक्षीगण उसके भाई को जबरन अपने साथ ले गए और उसके नाम दर्ज पैतृक संपत्ति का बैनामा करा लिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के भाई नानक की तहरीर पर दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार निवासी कृष्णा पुत्र गुलाब प्रसाद सहित तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस वाहन व पिकप वाहन टकराए, कई घायल
रानी की सराय क्षेत्र में सर्किट हाउस के पास हुई दुर्घटना
आजमगढ़. रानी की सराय थाना अंतर्गत कोटवा गांव स्थित सर्किट हाउस के समीप शनिवार को दिन में न्यायालय में पेशी के लिए लाए जा रहे कैदी का पुलिस वाहन सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टकरा गया। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे वाहन में घायल पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य को चले गए।
बताते हैं कि जौनपुर जिला कारागार में निरुद्ध बंदी को पुलिस वाहन से आजमगढ़ न्यायालय पेशी के लिए लाया जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस वाहन कोटवा गांव के पास पहुंचा। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा पिकअप वाहन उससे टकरा गया। इस दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस वाहन में सवार लोगों को मामूली चोटे आई। घायल पिकअप चालक संजीव (28) पुत्र इंद्रजीत शहर के फराशटोला मोहल्ले का निवासी बताया गया है। जिला अस्पताल में घायल चालक का ईलाज चल रहा है।
By Ran Vijay Singh
Published on:
30 Sept 2018 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
