चोरों के पास से 26 मोबाइल और नगदी बरामद
पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 26 मोबाइल फोन, सोने की एक अंगूठी, 4,750 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उन्होंने कई राज उगले। उनके कुछ और साथी अब भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।