6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम! युवक ने मां और दो बच्चों को गोली से उड़ाया, खुद भी की आत्महत्या

आजमगढ़ जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही परिवार पर गोली चला दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 1 Jul 2025, 5:05 PM IST

azamgarh police

PC: Azamgarh Police

घटना सरदार वल्लभभाई पटेल मोहल्ले की है, जहां 32 वर्षीय नीरज पांडेय ने पहले अपनी मां, सात साल की बेटी और चार साल के बेटे पर फायरिंग की और फिर खुद को भी गोली मार ली।

पारिवारिक बहस के बाद खोया आपा

पुलिस के अनुसार, नीरज पांडेय वाराणसी में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और पिछले एक सप्ताह से उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। सोमवार को नीरज भी गांव पहुंचा था। मंगलवार दोपहर को किसी पारिवारिक बहस के बाद उसने गुस्से में आकर ये खौफनाक कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें: अखिलेश के समर्थन में उतरे मौलाना बरेलवी, बोले- धर्म की आड़ में पैसा लेने वाले कथावाचक-मौलवी से बनाएं दूरी

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए जहानागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने नीरज और उसकी मां चंद्रकला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बेटे संघर्ष ने तोड़ा दम

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संघर्ष पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। जबकि शुभी पांडेय की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। उसे पेट में गोली लगी है लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद और शराब के नशे से जुड़ा पाया गया है।

पुलिस अधिकारियों का बयान


एसपी आजमगढ़ के अनुसार, "नीरज शराब के नशे में था और लंबे समय से घरेलू तनाव में था। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के कारण इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।"

यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला गई है। मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और लोगों में गहरा आक्रोश और दुःख देखा जा रहा है। पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने के लिए परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।