मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन ग्राम निवासी राजकिशोर दुबे का परिवार मध्य प्रदेश प्रांत के जबलपुर शहर में रहता है। पिछले कुछ समय से राजकिशोर दुबे की पत्नी मालती देवी (65) जबलपुर में रह रही थीं। शुक्रवार की सुबह वह जबलपुर से चलकर बवाली मोड़ के पास रोडवेज बस से उतरीं। अपने पैतृक गांव जाने के लिए वृद्ध महिला जैसे ही आगे बढ़ी, आटोरिक्शा से धक्का लगा और वह सड़क किनारे गिर पड़ीं। इसी दौरान उस रास्ते से गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।