19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Azamgarh / आजमगढ़ में विश्वविद्यालय के लिए उपवास रखकर किया प्रदर्शन

आजमगढ़ में विश्वविद्यालय के लिए उपवास रखकर किया प्रदर्शन

लगातार तेज होती जा रही है आजमगढ़ में युनिवर्सिटी की मांग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 2 Oct 2018, 9:12 AM IST

Azamgarh University Demand

आजमगढ़ में युनिवर्सिटी की मांग

आज़मगढ़. यूपी के आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरत के बावजूद और मानकों पर पूरा होने के बावजूद आजमगढ़ को एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। छोटे-छोटे जिलों में विश्वविद्यालय हैं, जबकि आजमगढ़ में लगातार मांग किये जाने के बावजूद अब तक सरकारों ने इस तरफ से मुंह फेर रखा है। विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को उपवास रखकर सभी तहसीलों पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संबंधित एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जिला संयोजक विजेन्द्र सिंह और कर्मचारी संघ के नेता गुलाब राय के नेतृत्व में प्रबुद्धजनों ने उपवास रखा। इसके उपरांत सदर तहसील तक जुलूस निकालकर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। उन लोगों का कहना था कि आजमगढ़ में उच्च शिक्षा के लिये एक विश्वविद्यालय का होना बहुत जरूरी है। पुराना और ऐतिहासिक जिला होने के साथ ही यह मंडल भी है और बड़ी तादाद में यहां छात्र पढ़ने आते हैं।

इसी क्रम में लालगंज तहसील पर माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता सरोज कुमार सिंह, नीरज सिंह व संतोष राय तथा मार्टीनगंज तहसील पर जनपद के प्रमुख समाजसेवी व जनसेवाश्रम के अध्यक्ष कमला सिंह और सचिव संध्या सिंह के नेतृत्व में युवाओं, अधिवक्ताओं ने उपवास व प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में मेहनगर तहसील पर मशहूर गायक शैलेन्द्र कुमार सिंह बादल, निजामाबाद तहसील पर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राकेश पाठक तथा सगड़ी तहसील पर मालटारी पीजी कालेज के छात्र नेता सत्यम चौबे के नेतृत्व प्रदर्शन किया गया।

उपवास व प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में अरुण पाण्डेय, डॉ. प्रवेश सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, बालमुकुन्द सिंह, विश्वजीत सिंह, शिवबोधन उपाध्याय, मनिंदर कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह(पप्पू), नीरज सिंह, संतोष सिंह, मोहन सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, डा. सुजीत भूषण, राजकुमार सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, देवधारी राय, सत्यदेव सिंह, लालजी यादव, अंकित राय, अखिलेश राय, अशोक सोनकर, रणविजय राय आदि ने भी भाग लिया।

By Ran vijay Singh