10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज हत्यारोपी पति व ससुर गिरफ्तार

शुक्रवार की शाम हुई थी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के पिता ने दर्ज करायी थी रिपोर्ट।
less than 1 minute read
Google source verification
Arrest

अरेस्ट

आजमगढ़. दीदारगंज थाना क्षेत्र के गंभीरी गांव में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में आरोपित पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


गौरतलब है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के गंभीरी ग्राम निवासी 22 वर्षीय रिंकू पत्नी हरेंद्र गौतम की शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने जहां विवाहिता की मौत का कारण सर्पदंश बताया, वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाया।

मौत की सूचना पाकर मृतका के ससुराल पहुंचे उसके पिता बेचन पुत्र कन्हैया ने स्थानीय थाने में दहेज में एक लाख रूपए व सोने की चेन तथा अंगूठी की मांग पूरी न होने पर पुत्री को जान से मार देने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। इस मामले में दीदारगंज थाने की पुलिस ने मृतका के पति हरेंद्र व ससुर माले राम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
By Ran Vijay Singh