समाजवादी पार्टी की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। इसी का नतीजा है कि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की दो सीटे पार्टी से छिन चुकी है और जिला पंचायत अध्यक्ष सीट भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव की मदद से बड़ी मुश्किल से बची है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी को नए सिरे से खड़ी करना चाहते हैं और यहीं वजह है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्होंने उन लोगों को भी शामिल किया जिससे उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा है। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण पूर्व मंत्री बलराम यादव हैं, जिन्हे शिवपाल और मुलायम का करीबी माना जाता था। अब वे पार्टी के महासचिव हैं। लेकिन आजमगढ़ में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को पर्यवेक्षक ने दौरा किया तो चर्चा उठी की नगरपालिका आजमगढ़ के लिए तीन दावेदारों का नाम भेजा जाएगा।