आजमगढ़. निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों की साख दाव पर लगी है। सपा सहित कई दल इस बार सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है ताकि वे विरोधियों को वे अपनी ताकत का एहसास करा सके लेकिन इस बार इन्हें चुनौती सिर्फ विरोधी दलों से ही नहीं बल्कि उन संगठनों से भी मिलने वाली है जो लंबे समय से भ्रष्टाचार और नदियों के लिए संघर्ष करते रहे है। ऐसे में लड़ाई दिलचस्प होने की उम्मीद है। वैसे एक संगठन पहले भी प्रत्याशी उतार चुका है और उसे हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार माहौल भी अलग है और प्रत्याशियों की संख्या भी अधिक, ऐेसे में इन्हें खुद के लिए अवसर दिख रहा है।