7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंत्रित ऑटोरिक्शा पलटा, कई यात्री घायल…आजमगढ़ क्राइम की अन्य खबरें

कंधरापुर थाना अंतर्गत देवखरी मोड़ (महातमगंज) के समीप शनिवार को दिन में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ऑटोरिक्शा पलट जाने से उसमें सवार यात्री घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
many passanger injured in auto accident

अनियंत्रित ऑटोरिक्शा पलटा, कई यात्री घायल...आजमगढ़ क्राइम की अन्य खबरें

आजमगढ़. कंधरापुर थाना अंतर्गत देवखरी मोड़ (महातमगंज) के समीप शनिवार को दिन में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ऑटोरिक्शा पलट जाने से उसमें सवार यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अतरौलिया बाजार से सवारी लादकर जिला मुख्यालय आ रहा आटोरिक्शा दिन के करीब दस बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी मोड़ के पास पहुंचा तभी सड़क पर अचानक मुड़े बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आटो सवार कई यात्री घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन लोगों में शमसुद्दीन (50) ग्राम फतेही, इरशाद (60) ग्राम गौरी तथा महेश (32) ग्राम सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अतरौलिया के निवासी बताए गए हैं।

अबूझ हाल में अधेड़ ने खाया जहर
आजमगढ़. अज्ञात कारणों से जहर निगलकर अचेत हुए अधेड़ व्यक्ति को शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


रानी की सराय थाना क्षेत्र के चूहड़पुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय रामचंदर पुत्र छब्बू किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ईलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर अचेत व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन रामचंदर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विद्युत स्पर्शाघात से अधेड़ किसान की मौत आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के होलपुर गंगा गांव में शुक्रवार की रात नलकूप चलाने गए अधेड़ किसान की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मेंहनगर क्षेत्र के होलपुर गंगा ग्राम निवासी 54 वर्षीय शिवशंकर पुत्र राम सिंगार शुक्रवार की रात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर खेत की सिंचाई करने की गरज से अपने नलकूप की ओर गए थे।

नलकूप चालू करते समय स्टार्टर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को काफी देर बाद हुई, जब परिजन उनके घर न पहुंचने पर तलाश करते हुए नलकूप पर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा हालत नाजुक आजमगढ़। कप्तानगंज कस्बा निवासी 18 वर्षीय युवक शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल से अन्यत्र लेकर चले गए। झुलसा अर्जुन मद्धेशिया (18) पुत्र संपत कप्तानगंज कस्बे का निवासी बताया गया है। वह किन परिस्थितियों में झुलसा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

input रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग