24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर तारिक अजीज ने कही ये बड़ी बात

आजमगढ़ में युवाओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 25 Mar 2018, 9:58 PM IST

Man ki Baat

मन की बात

आजमगढ़. प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के 42वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा रेडियो पर नगर के सिधारी के समीप स्थित मैदान में युवाओं को सुनाया गया। मैदान में उपस्थित सभी युवाओं ने मन की बात कार्यक्रम को बड़ी तन्मयता से सुना।


मन की बात के प्रसारण के बाद जिला क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज द्वारा मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा जिन विषयों का ध्यान आकृष्ट कराया गया उस पर सामूहिक रूप से वार्ता किया गया। इस दौरान श्री अजीज ने युवाओं को बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा गर्मियों में पशु-पक्षियों को पानी की व्यवस्था करने के लिए जो सुझाव दिया गया है वह सराहनीय है। उससे हमें सीख लेकर अन्य युवाओं को भी प्रेरित करना चाहिए ताकि मासूम-पक्षियों को गर्मी के मौसम से बचाव किया जा सके।

इसके साथ ही आगामी 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम स्वराज अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में डीडी किसान चैनल को देखने के लिए भी लोगों से अपील किया गया ताकि कृषि के क्षेत्र में उन्हें घर बैठे ही टिप्स मिल सके। इसके बाद युवाओं और अन्य श्रोताओं से जनप्रतिक्रियायें ली गयी।

इसमें उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को ज्ञानवर्द्धक व सीधे पीएम से जुड़ने व सुनने का आसान माध्यम बताया और संकल्प लिया कि गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करेंगे, ऐसे कार्यक्रमों के जरिये हम युवाओं को दिशा मिलती रहेगी, मन की बात को एक बेहतरीन प्लेटफार्म करार दिया। इस दौरान युवाओं ने क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के प्रयास की भी सराहना किया। इस दौरान मिसबा, दिव्यांश, आकाश, चन्दन, अजय, वारिश आदि सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी मौजूद रहे।


साथी शिक्षक के निधन से वित्त विहिन शिक्षकों का बुद्धि-शुद्धि हवन स्थगित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासभा ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार आठवें दिन रविवार को भी जारी रखा। वहीं एक शिक्षक की दुर्घटना में निधन की खबर से आहत होकर शिक्षकों में शोक की लहर रही। इसके कारण रविवार को बुद्धि शुद्धि हवन को स्थगित कर दिया गया।


महासभा के मीडिया प्रभारी अच्युतानन्द त्रिपाठी ने बताया कि वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को शिक्षक बुद्धि शुद्धि हवन का आयोजन किया जाना था लेकिन साथी शिक्षक की दुर्घटना में निधन होने कारण इसे स्थगित कर दिया गया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज में शोकसभा का आयोजन कर गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान डा सुधीर कुमार श्रीवास्तव, महादेव यादव, अंशुमन राय, अच्युतानन्द त्रिपाठी, इन्द्रेश पाठक, जफर आलम, मंजू श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह, इन्द्र कुमार चैबे, हीरा यादव, तबरेज आलम आदि सैकड़ों मौजूद रहे।
by Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग