10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली के पहले गरीबों के घर में जलाया खुशियों का दीपक

प्रयास संगठन के लोगों ने नेत्रहीन परिवार को अनाज और मिठाई देकर दी दीपावलनी की बधाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 7 Nov 2018, 9:02 AM IST

Diwali

दिवाली

आजमगढ़. दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर मानवता का परिचय देते हुए प्रयास संगठन के लोगों ने सिविल लाइन स्थित कोइरी पोखरा पर गुजर-बसर कर रहे नेत्रहीन परिवार को अनाज और मिठाई देकर दीपावली की बधाई दी। दीपावली से पहले परिवार में आयी खुशियां देखकर परिवार गदगद नजर आया।

कोइरी पोखरा पर चार सदस्यों का परिवार है। परिवार की महिला मुखिया सुमित्रा को छोड़ दिया जाय जो इनके पति अच्छेलाल विश्वकर्मा व दोनों बच्चे नेत्रहीन है। इनका इलाज शहर के एक प्रतिष्ठित न्यूरों चिकित्सक के यहां चल रहा है। दवा की एक-एक टेबलेट के लिए सुमित्रा को रात दिन सिलाई मशीन पर हाड़तोड़ परिश्रम करना पड़ता है। किसी तरह सुमित्रा अपने पति व बच्चों का इलाज करा रही है। उसके लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी मुश्किल है। संगठन ने लोगों ने मंगलवार को उक्त परिवार से मिलकर राहत दी।

अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि पीड़ितां को राहत ही हमारी चाहत है क्योकि जो वंचित है हम उनके लिए चिंतित है। जहां शासन की नजर नही पहुंचती वहां प्रयास पहुंच रहा है, आगे भी मानवीयता की सेवा प्रयास द्वारा जारी रहेगा। संवेदनशीलता की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है लेकिन वह जरूरतमंदों की तरफ ध्यान नही दे रहा है। ऐसे लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेगा ताकि उन्हें संबल मिल सकें।ं संगठन ने परिवार को 50 किलो गेंहू , मिठाई व आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर सुनील यादव, अतुल श्रीवास्तव, सीएल यादव, शंभू दयाल सोनकर, राजीव शर्मा, रामशब्द यादव, अनिल, श्यामबिहारी मौर्य, केशव प्रसाद व डाक्टर विरेन्द्र पाठक मौजूद रहे।

By Ran Vijay Singh