एक्सप्रेस-वे पर कुल सात रेलवे ओवर ब्रिज, सात दीर्घ सेतु, 112 लघु सेतु 11 इंटरचेंज, 07 टोल प्लाजा, 4 रैंप प्लाजा, 220 अंडर पास तथा 496 पुलियों का निर्माण किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लडाकू विमानों की लैंडिंग/टेक आफ के लिए जनपद सुल्तानपुर में 3.2 किमी लंबी हवाईपट्टी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस-वे को इससे जोड़ा जाएगा।